फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cash and jewelery stolen from locked house

चोरों ने बंद मकान में सेंध लगाकर उड़ाए सोने चांदी के आभूषण व नकदी

Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from locked house
नीना। मायके गई महिला के घर से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी व आभूषणों पर से हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गांव दौंगड़ा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दस दिन पूर्व अपने मायके गई थी। बुधवार को आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उसके मकान का मुख्य दरवाजा खुला है। सूचना के बाद गांव पहुंची रेखा शर्मा ने जब मकान में पहुंचकर जांच की तो अलमारी से नकदी एवं आभूषण गायब मिले। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण का डब्बा तथा 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed