{"_id":"61d9d1dbbd0c8977302bb7d5","slug":"case-registered-for-selling-fake-ghee-narnol-news-rtk635204645","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली घी बेचने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली घी बेचने पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पतंजलि कंपनी का नकली घी बेचने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पंतजलि आयुर्वेद लिमिटेड के अधिकारी मयंक बहुगुणा ने शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद फर्म संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क हरिद्वार निवासी मयंक बहुगुणा ने बताया कि उसकी कंपनी खाद्य एवं अन्य पदार्थों का निर्माण व विपणन करती है। जिसमें गाय का घी भी सम्मलित है। उसकी कंपनी के पास ट्रेडमार्क एवं कॉपी राइट का रजिस्ट्रेशन भी है।
प्रार्थी की कंपनी को पता चला की एक थोक विक्रेता बेहद कम रेट मे पतंजलि गाय का घी बेच रहा है। जब कंपनी ने वह माल को चेक किया तो पता चला की वह नकली है। जांच करने पर पता चला कि थोक विक्रेता की फर्म एसवीए ग्रेन सोलर एनर्जी है। यह मुकेश कुमार द्वारा संचालित की जाती है। उक्त फर्म निजामपुर रोड पर है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नकली पंतजलि गाय घी के डिब्बे भी जाली है। जोकि उनकी कंपनी के द्वारा तैयार नहीं किए गए है। इस मामले में जो भी मिले हुए है उनकी भी जांच की जाए। पुलिस ने कंपनी अधिकारी की शिकायत पर धोखाधड़ी व कॉपी राइट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।