फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered for blocking pipeline and stealing water

पाइप लाइन अवरुद्ध करने और पानी की चोरी करने पर केस दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered for blocking pipeline and stealing water
नारनौल। शाहबाजपुर रजवाहा के अंतिम छोर से गांव जैनपुर के जोहड़ को भरने के लिए 450 एमएम की आरसीसी पाइप लाइन को अवरुद्ध करने और इससे पानी की चोरी कर अवैध रूप से सिंचाई करने पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। यह पाइप लाइन 2019 में 45 लाख रुपये खर्च कर डाली गई थी। जिसे गत दिनों गांव लूजोता के एक किसान द्वारा घास आदि डालकर अवरुद्ध कर दिया। वहीं होदी पर डीजल इंजन लगाकर अपने खेत में अवैध रूप से सिंचाई की।
विज्ञापन

इस बारे में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन जैन ने उपमंडल अधिकारी जल सेवाएं उपमंडल नंबर-2 नारनौल को शिकायत प्रेषित की और बताया कि गांव लूजोता के रामनिवास ने शहबाजपुर रजवाहा की होदी पर अवैध रूप से डीजल इंजन रखकर अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए गांव जैनपुर के जोहड़ को भरने वाली आरसीसी पाइप लाइन को अवरुद्ध कर दिया है। सिंचाई विभाग ने वर्ष 2019 में लगभग 45 लाख रुपये की लागत से गांव जैनपुर के जोहड़ को भरने के लिए उक्त पाइप लाइन दबाई थी। 2 सालों से गांव जैनपुर के जोहड़ को बरसात के सीजन में लगातार 2 से 3 महीने भरा जाता रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के भूमिगत जलस्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, लेकिन गत दिनों उक्त पाइपलाइन को अवरुद्ध करने के कारण गांव जैनपुर के जोहड़ में पानी नहीं डाला जा रहा है। जिसके कारण गांव जैनपुर के ग्रामीणों में भारी रोष है और ग्रामीणों ने दोषी पर कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया। इस विषय में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश वर्मा ने नांगल चौधरी थाना प्रबंधक को आरोपी के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं अवैध रूप से डीजल इंजन रखकर अवैध सिंचाई करने के जुर्म में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि गत दिनों भी गांव रघुनाथपुरा के पांच छह व्यक्तियों के खिलाफ पाइप लाइन की होदी तोड़ने के जुर्म में सदर पुलिस थाना नारनौल में मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा की गई थी और भविष्य में भी इस प्रकार का जुर्म करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed