फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against two for taking possession of Waqf Board land

वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर दो के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 04 Mar 2022 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two for taking possession of Waqf Board land
जिला वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत देकर लोगों पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मोहम्मद जाफर राज्य अधिकारी हरियाणा वक्फ बोर्ड नारनौल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोहन नदी के मोदाश्रम मंदिर के पास 59 कनाल भूमि वक्फ बोर्ड की है। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन 29 अगस्त 1970 में दर्ज इस भूमि की मलकीयत भी वक्फ बोर्ड के पास है। इस भूमि पर सुमेर मेघनवास, रतिपाल निवासी सुरजनवास सहित अन्य लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। इस संबंध में पहले भी 27 जनवरी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक मार्च को वक्फ बोर्ड की टीम ने मौका मुआयना किया था। पुलिस द्वारा बोर्ड द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सुमेर व रतिपाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed