फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case registered against 13 in advocate's death case

अधिवक्ता की मौत मामले में 13 के विरुद्ध केस दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 13 in advocate's death case
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला बास में संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता जयप्रकाश की हुई मौत मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई नितिन कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर एक दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। उसने बताया था कि वह अपने पिता-माता के साथ वीरवार सुबह 9 बजे एक मामले के सिलसिले में गए थे। वापस घर आए तो देखा की घर का मुख्य दरवाजा समेत सभी कमरे खुले पड़े थे। उसका भाई जयप्रकाश पंखे से लटका हुआ था। नितिन ने 12 महिला और पुरुषों पर भाई की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर शव का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नितिन कुमार के बयान पर दया किशन, सोनू, सुमित, सुंदर, कैलाश, कृष्ण, चांदी प्रजापति, विक्की सहित पांच महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed