फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case on five for torturing woman

महिला के साथ मारपीट करने व प्रताड़ित करने के मामले में पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज

Tue, 02 Aug 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case on five for torturing woman
मंडी अटेली। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बौचडिया निवासी श्यामा कुमारी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके पति की 20 साल पहले अन्य महिला से शादी हुई थी, लेकिन विवाद के कारण उससे संबंध टूट गया। उसके बाद वह अपनी बहन सुनीता व भांजे रोहित रेवाड़ी निवासी को घर पर रखने लगे थे। कुछ प्रॉपर्टी भी रोहित के नाम करवा दी गई लेकिन उसकी शादी के बाद एक बेटे आरव का जन्म हुआ। श्यामा ने आरोप लगाया कि सुसराल पक्ष से पति कृष्ण कुमार, ससुर रोहतास, सास मूर्ति देवी, ननद सुनीता व भांजा रोहित अक्सर मारपीट करते रहते हैं। प्रॉपर्टी के कारण उक्त लोग उसे और उसके बेटे को मारना चाहते हैं। उक्त लोगों ने गत तीन रोज पूर्व उसके साथ बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed