फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against unknown electricity employees including sarpanch, villagers

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली तारों की चपेट में आकर शिक्षक की मौत का मामला सरपंच, ग्रामीणों सहित अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown electricity employees including sarpanch, villagers
अटेली। खारीवाड़ा गांव में आंधी के कारण तार टूटने से शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। इसमें परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बिजली कर्मियों, पुलिस की शिकायत पर सरपंच सहित अन्य और बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका लड़का हेमंत स्कूल में जाने के लिए सुबह 7:15 बजे निकला था, लेकिन गांव खारीवाड़ा के पास बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सड़क पर पड़े हुए बिजली के तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने न तो लाइन काटी और न ही मौके से तार हटाए। जब इस बारे में एसडीओ से बात की तो उन्होंने धमकी दी तथा बदतमीजी से बात की। इस पर पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज की है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव राता कला बस अड्डे पर गांव खेराना के लोगों ने जाम लगाकर रोड बंद किया हुआ है। इसके बाद वह गांव राता कला पहुंचे तो देखा कि गांव खैराना के लोगों ने अटेली-कनीना मुख्य मार्ग को जाम किया हुआ था। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। बस में बैठी सवारियों को परेशानी हो रही थी। गांव के सरपंच राहुल यादव को जाम खोलने के लिए कहा गया, लेकिन राहुल ने गुमराह करके लोगों को सड़क पर जाम लगा कर बैठा दिया तथा वह वहां से नहीं हटा। इसलिए पुलिस ने खैराना के सरपंच सहित अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ की शिकायत पर भी हुआ केस दर्ज
इस मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सब डिवीजन ऑफिस सीहमा के एसडीओ ने पुलिस में शिकायत दी है कि शिक्षक हेमंत की आंधी तूफान के कारण पोल टूटने से मौत हो गई। इसकी सूचना सुबह 8:30 बजे लग गई थी। उस समय वह अपनी माता को दवाई दिलाने जा रहा था। सूचना मिलने पर उसने अपनी मां को किसी परिचित के साथ भेज दिया और खुद साइट के लिए रवाना हो गया। रास्ते से जेई व अन्य कर्मियों को भी लिया, जिससे पहुंचने में समय लग गया। जब वह पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। उसने पुलिस सुरक्षा ली तो लोगों ने एसएचओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed