फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against three including two women in assault case

मारपीट मामले में दो महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including two women in assault case
गांव करीरा में घर के पास कूड़ा-कर्कट डालने के मामले में दो परिवारों में आपसी में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार के दंपती के साथ मारपीट की। मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी होशियार सिंह के परिवार वाले बार-बार उसके मकान के पास नाली में कूड़ा-कर्कट डालते हैं। इसके लिए उनको कई बार मना किया जा चुका है। 19 अप्रैल को होशियार सिंह उनकी दीवार पर लघुशंका कर रहा था। इस संबंध में उसने अपनी पति को बताया। जब उसके पति ने होशियार सिंह को समझाने का प्रयास किया तो होशियार सिंह, इंद्रावती, उनकी पुत्रवधू अंजू ने उनके साथ मारपीट करने लगे। इससे उसका पति घायल हो गया। घायल को उप नागरिक अस्पताल कनीन लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पुष्पा देवी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed