फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against four including school chairman for fighting for fees

फीस के लिए मारपीट करने पर स्कूल चेयरमैन समेत चार पर केस दर्ज

Sat, 27 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including school chairman for fighting for fees
नारनौल। एक निजी स्कूल के चेयरमैन समेत चार लोगों ने मिलकर एक अभिभावक की फीस मामले में पिटाई कर दी। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत चार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोती नगर निवासी अजय सैनी 10 फरवरी को दो साथियों के साथ (सोमवीर व मनीष ) संस्कार भारती स्कूल में बच्चों की फीस जमा कराने गया था। स्कूल में उसके परिवार के तीन बच्चे (एक भाई का व दो उसके बच्चे) पढ़ते हैं। स्कूल चेयरमैन दयानंद यादव से लॉकडाउन के दौरान फीस माफी के लिए निवेदन किया था। इस दौरान चेयरमैन का भाई सत्यवीर भी आ गया और गाली गलौज करते हुए कहा कि बिना फीस बच्चों को पढ़ाना चाहता है। इसके बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दो। सैनी ने कहा जब उसे गाली गलौज नहीं करने के लिए कहा तो दोनों भाई गुस्से में आए और उसके धक्का-मुक्की की। जब उसने इसका विरोध किया तो इस दौरान स्टाफ के अन्य सदस्य भी आ गए। दो लोगों ने पकड़ लिया और स्कूल चेयरमैन दयानंद यादव ने उसकी नाक पर 5-6 मुक्के मारे व सत्यवीर ने भी पिटाई की। सतबीर ने कहा कि यदि पुलिस मे शिकायत करेगा तो जान से मार देंगे। इनके चंगुल से छुटने के बाद पीड़ित अजय सैनी स्कूल से बाहर खड़े साथियों के पास पहुंचा। पीड़ित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तबीयत में सुधार नहीं होने पर 20 फरवरी को निजी अस्पताल में भर्ती हुआ। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed