फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case filed against 24 people including 12 named in the firing case

फायरिंग मामले में 12 नामजद समेत दो दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया

Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 24 people including 12 named in the firing case
कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार को मारपीट के साथ फायरिंग करने के मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 12 नामजद लोगों समेत करीब 24 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सैदपुर निवासी संजीव उर्फ संजय ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि हैं कि सोमवार शाम करीब चार बजे थार गाड़ी से आकर कनीना चौक पर अन्य के साथ रुका था। गाड़ी में उनके साथ रामपुरा निवासी मनोज, सैदपुर निवासी घनश्याम व जितेंद्र बैठे हुए थे। संजीव का कहना है कि कनीना रोड की ओर से बोलेरो गाड़ी ने उनकी खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी और उतरते ही युवकों ने फायरिंग कर दी। उनके साथ दो अन्य गाड़ियां भी थी। जिनमें से करीब 20-25 लोगों ने उतर कर मारना पीटना शुरू कर दिया था। आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडे व फर्सी से हमला किया साथ ही गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। जिससे संजीव और मनोज को गोली लग गई थी। इसके अलावा लाठी-डंडों वे तेजधार हथियारों से हमला किया जिसमें घनश्याम व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावरों ने रंजिश के चलते यह वारदात की जिनमें से कुछ लोगों को पहचानता है। पुलिस ने देवा अटेली, राहुल लांबा, पवन लांबा, राहुल मांदी, देवीलाल, प्रदीप, मोहनपुर, शिवकुमार, सोनू सुरानी, गौरव व नीरज सुरानी शामिल है। इनके अलावा 10 से 12 अन्य लोग भी हमला करने में शामिल थे। जिनकी पहचान सामने आने पर की जा सकती है। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर उक्त सभी लोगों पर हथियार के बल पर हमला करने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। इस वारदात में एक फल विक्रेता की रेहडी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को काबूूू कर लिया जाएगा। इसमें थाना पुलिस के साथ सीआईए को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed