फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case against the driver in the death of an elderly woman

Mahendragarh-Narnaul News: बुजुर्ग महिला की मौत मामले में चालक के खिलाफ केस

Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case against the driver in the death of an elderly woman
नारनौल। महावीर चौक पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जीतवाण बास भिवानी निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह नीमराणा कंपनी में नौकरी करता है और दो साल से अपने मामा के यहां भोड़ी में रहता है। शनिवार सुबह वह अपनी नानी 67 वर्षीय उमेद देवी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर आंखें दिखाने के लिए नारनौल गोयल अस्पताल लाया था। नानी को अस्पताल में दिखाने के बाद जब वह वापिस गांव भोड़ी जा रहा था तो महावीर चौक पर एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह और उसकी नानी सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर का पहिया उसकी नानी के मुंह के ऊपर से चला गया, जिससे उसकी नानी की मौके पर मौत हो गई। चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार गफलत लापरवाही से चलाकर दुर्घटना की है। रवि की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed