फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Case against person selling firecrackers without license

Mahendragarh-Narnaul News: बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे व्यक्ति के खिलाफ केस

Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case against person selling firecrackers without license
नारनौल। अवैध रूप से पटाखे व राकेट समेत पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जब पुलिस ने आरोपी से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस को सूचना मिली कि नई मंडी में कान्हा मित्तल अपने मकान पर अवैध पटाखे और अन्य सामान रखे हुए हैं। वह चोरी से बिक्री कर रहा है। अगर छापेमारी की जाए तो कान्हा मित्तल को पकड़ा जा सकता है। पुलिस सूचना पर बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो मकान के बाहर एक व्यक्ति खड़ा मिला, जिसके बगल में एक कट्टा रखा हुआ था, जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कान्हा मित्तल नई मंडी का रहने वाला बताया। जब पुलिस टीम ने कट्टे की जांच की राकेट की पैकेट 1, छोटे राकेट की 5 पैकेट, ताज लड़ी की 1 पैकेट, फ्लावर पोट की 2 पैकेट, मुर्गा छाप स्कोट ग्रीन की 10 पैकेट, कलर बटर फ्लाई की 2 पैकेट, चिटपुट की 9 पैकेट, फ्लावर पोट की 4 पैकेट, ग्राउंड चक्कर की 4 पैकेट, मुर्गा छाप पटाखे की 5 पैकेट, चेरी क्लब की 1 पैकेट, मिनी सिरन की 1 पैकेट, राकेट बंब की 1 पैकेट, चकरी डीलक्स की 1 पैकेट, ज्योति डीलक्स की 1 पैकेट, क्लासिक बंब की 2 पैकेट समेत काफी मात्रा में पटाखे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed