{"_id":"619152eb5110094dc60604f2","slug":"cars-of-250-grooms-adorned-the-city-on-devuthani-ekadashi-decorations-became-expensive-narnol-news-rtk62985010","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवउठनी एकादशी पर शहर में सजीं 250 दूल्हों की कारें, महंगी हुई सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवउठनी एकादशी पर शहर में सजीं 250 दूल्हों की कारें, महंगी हुई सजावट
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर गाड़ी को सजाते कारीगर। संवाद
- फोटो : Narnol
चार माह के इंतजार के बाद रविवार को देवउठनी एकादशी पर क्षेत्र में वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए। शादी सीजन के शुरू होते ही शहर के अधिकांश आयोजन स्थलों की एडवांश बुकिंग की जा चुकी है। देव उठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त होने के कारण फूलों की दुकानों से लेकर गाड़ी सजावट की दुकानों पर भीड़ रही। दूल्हे की कारें सजने के लिए कतारों में खड़ी हुई। शहर में लगभग 250 गाड़ियों को सजाकर तैयार की गई। इस बार दूल्हे की गाड़ी सजावट से लेकर फूलों तक के रेटों में भारी उछाल आया है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बढ़ा रेट
सामान गत वर्ष इस वर्ष
गाड़ी की सजावट 1800 से 2100 2100 से 5100
गुलाब के फूल 200 रुपये किलो 300-400 रुपये किलो
सफेद फूल 200 रुपये किलो 200-300 रुपये किलो
वरमाला 800 से 1000 रुपये 1100 से 5100 रुपये किलो
बुक्के 100 से 400 रुपये 200 से 500 रुपये
फूलों वाली दुल्हन की चुनरी 2100 रुपये 3100 रुपये
वेडिंग नेम प्लेट 100 से 140 रुपये 200 से 300 रुपये
दूल्हे के सेहरे 200 से 500 रुपये 300 से 1500 रुपये
एकादशी के साथ शुरू हुए वैवाहिक कार्यक्रम
देवउठनी एकादशी के साथ रविवार से वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो चुकी है। कस्बे में शालिग्राम-तुलसी विवाह रीति के अनुसार धूमधाम से करवाया गया। कस्बे में इस अवसर पर ताराचंद मित्तल एवं ताराचंद श्यामपुरिया द्वारा पूर्ण धार्मिक रिति-रिवाज से शालिग्राम-तुलसी का विवाह धूमधाम से करवाया गया। इस अवसर पर पंडित धनंजय कौशिक ने बताया कि हिंदू धर्म शास्त्रों में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का ही एक रूप माना गया है। पुराणों में तुलसी जी को विष्णु वल्लभा और वृंदा भी कहा गया है। घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है।