फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Carrying sacred pots during the procession, 321 women swayed in devotion to Lord Krishna.

Mahendragarh-Narnaul News: यात्रा में कलश उठाकर 321 महिलाएंं कृष्ण भक्ति में झूमीं

Thu, 21 May 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Carrying sacred pots during the procession, 321 women swayed in devotion to Lord Krishna.
फोटो संख्या:60- मास्टर कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं---स
महेंद्रगढ़। मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में 321 महिलाएं कलश उठाकर श्री कृष्ण भक्ति में झूलती हुई चल रही थी। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज व्यास गद्दी पर विराजमान होकर सभी भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के सभी भक्तों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के यजमान मामन चौधरी, आशा गर्ग सपरिवार रहे जो श्रीमद्भागवत ग्रंथ को उठाकर पैदल ही कलश यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

कथा प्रारंभ करने से पूर्व निकाली गई यह कलश यात्रा श्री शिव मंदिर चौधरी वाली गली से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई किशोरी कुंज पहुंची। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास कृष्ण चंद्र ठाकुर महाराज भी राधा कृष्ण की झांकी के साथ घोड़ा बग्गी में सवार होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में अनेक भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा एवं पूजा अर्चना से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। जबकि रतन राठी परिवार एवं सुनीता अहरोदिया परिवार की ओर से सभी भक्तों को मार्ग में ठंडी शिकंजी पिलाई गई।

इस दौरान पार्षद सरिता राठी, संजय राठी, रतन राठी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, सुरेश चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, देवेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed