{"_id":"572f84c94f1c1b00535cd200","slug":"carant-electric-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 08 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव चिड़ालिया में रविवार को करंट की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव चिड़ालिया निवासी 55 वर्षीय सतबीर रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर पर बने रहे नवनिर्मित चौबारे की तराई कर रहा था कि वहां अचानक करंट आ गया। जिससे सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन