{"_id":"57fe849a4f1c1b8e1528f335","slug":"car-light-pol-11-hours-lightin-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से खंभा टूटा, 11 घंटे गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से खंभा टूटा, 11 घंटे गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली का खंबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर कार की टक्कर से टूटे खंभे के कारण मीटर बॉक्स क्षतिग्रस्त होने के साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार रात बिजली का खंभा टूटने और तार क्षतिग्रस्त होने से सीटी-तीन के उपभोक्ताओं को सर्वाधिक परेशानी हुई। करीब 11 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हो पायी। इस दौरान लोगों के इन्वर्टर और मोबाइल की बैटरी जवाब दे गए। हादसे में ड्राइवर बच गया लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। निगम के अनुसार इस हादसे में उसको करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
महेंद्रगढ़ निवासी अनिल पुत्र राजेश मंगलवार रात करीब 2.30 बजे ऑल्टो कार से
अपने घर जा रहा था। रेलवे रोड साक्षी होटल के पास गड्ढा होने के कारण संतुलन बिगड़ने से कार खंभे से टकरा गई। खंभा टूटने के कारण 10-15 बिजली के मीटरों और लाइन में लाइन फाल्ट आ गया। इससे सीटी-3 की सप्लाई करीब 11 घंटे गुल रही। बिजली निगम ने रात्रि के समय ही सीटी-3 की सप्लाई हॉट लाइन से जोड़ दी लेकिन उसके बाद भी बहुत से घरों की लाइट गुल रही। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोपहर बाद लाइन चालू की।
सैकड़ों उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
लाइन में फाल्ट आने के कारण सीटी-3 के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। प्रताप, पकंज, अरविंद, जेपी ने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे बिजली गुल हुई थी। इसके 11 घंटे बाद दिन में करीब 1 बजे बिजली सुचारु हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके इन्वर्टर और मोबाइल की बैटरी भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
15 हजार का हुआ नुकसान
बिजली निगम के एसडीओ विजयपाल सिंह ने बताया कि रात को फाल्ट आने से निगम को करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एक खंभा टूटा और कुछ मीटर के बॉक्स क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि निगम के नुकसान को कार मालिक भरने को तैयार है। उन्होंने बताया कि सीटी-3 की लाइन को रात में हॉट लाइन से जोड़ दिया गया था। सुबह के समय कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और 12 बजे आपूर्ति सुचारु की।