फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   car colleided witj a person who was going to bring luggage

परचून का सामान लेने जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 25 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
car colleided witj a person who was going to bring luggage
महेंद्रगढ़-सतनाली रोड पर गांव बलाना में मंगलवार दोपहर कार चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव बलाना निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसका चाचा सुरेश (35) मंगलवार दोपहर के समय परचून का सामान लेने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी बीच महेंद्रगढ़ से सतनाली की ओर आ रही बलेनो गाड़ी ने उसके चाचा सुरेश को टक्कर मार दी। जिसमें सुरेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। ग्रामीणों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर रेवाड़ी की ओर जा रहे थे तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे राजेंद्र के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए बलेनो गाड़ी के चालक के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक सुरेश के एक लड़की 6 वर्ष की है। एक 4 वर्ष तथा एक 8 वर्ष का लड़का है। पुलिस ने मौके से गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed