फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water released in Dohan river to increase groundwater level

जल शक्ति अभियान के तहत रिचार्जिंग के लिए दोहान नदी में छोड़ा नहरी पानी

Fri, 22 Jul 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Canal water released in Dohan river to increase groundwater level
नारनौल। भूजल स्तर बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के नारनौल डिवीजन ने दोहान और कृष्णावती नदी में नहरी पानी छोड़ा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि अटल भूजल योजना के तहत गांव महरमपुर के पास दोहान नदी में 450 एमएम व्यास की 750 मीटर लंबी पाइप लाइन दबाई गई है। इस पर 7 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इस कार्य के पूरा होने बाद पिछले 15 दिनों से लगातार नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने गांव के किसानों से आह्वान किया कि वे पानी का सदुपयोग करें। फव्वारा और टपका सिंचाई का उपयोग करें।

किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास 6 एकड़ के जमीन है और उसका रकबा दोहान नदी के बिल्कुल ऊपर की तरफ पड़ता है। दो सालों से जब से सिंचाई विभाग ने दोहान नदी में रिचार्जिंग के लिए पानी छोड़ने का कार्य किया है। इससे ट्यूबवेल से भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होने के कारण 20-20 फिट के 2 पाइप बोर से बाहर निकालने पड़े। पिछले साल लगभग 40 से 50 फीट भूमिगत जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। फव्वारा संयंत्र सेट एवं टपका सिंचाई संयंत्र सेट के लिए आवेदन किया है। इस योजना से दक्षिणी हरियाणा के खासकर महेंद्रगढ़ जिले में अभूतपूर्व फायदा हुआ है। इस दौरान अटल भूजल योजना के अधिकारी रोहित शुक्ला, तुषार तांबेडकर, अश्विन, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed