फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water reached the villages of Garhi and Bas Khurana for the first time, and three ponds were connected to the network.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव गढ़ी व बास खुड़ना में पहली बार पहुंचा नहरी पानी, जोड़े गए तीन जोहड़

Mon, 29 Dec 2025 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Canal water reached the villages of Garhi and Bas Khurana for the first time, and three ponds were connected to the network.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी व खुड़ाना में पहली बार नहरी पानी पहुंचा है। नहरी पानी से तीन जोहड़ों को भरा गया है। विकास व निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि गांव गढ़ी व बास खुड़ाना में तीन जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इस कार्य पर कुल दो करोड़ 37 लाख रुपये की लागत आई है।

इन दोनों गांवों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा था जिससे खेती पर भी संकट खड़ा हो गया है। गिरते भूजल स्तर रिचार्ज के लिए दोनों गांवों में तीन जोहड़ों को प्रेशराइजड पाइपलाइन के माध्यम से नहरी नेटवर्क से जोड़ा दिया गया है। गांव बास खुडाना की जोहड़ी के साथ-साथ गांव गढ़ी की दोनों ढाणियों में भी एक-एक जोहड़ खोदकर प्रेशराइजड पाइपलाइन के माध्यम से नहरी नेटवर्क से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सतनाली फीडर बड़ी नहर के एसएफ पंप हाउस नंबर एक पर तीन पंप लगाए जायेंगे। इसमें एक पंप तीन क्यूसेक का है व दो अन्य पंप स्टैंड बाय के रूप में रखे गए हैं। दो छोटे पंपों की क्षमता 1.5 क्यूसेक है। इन तीनों जोहडों को जोड़ने के लिए एचडीपीई पाइपलाइन का इस्तेमाल किया गया है जो 355 मिलीमीटर चौड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीनों ही जोहड़ों के पास दो-दो रिचार्ज बोर भी करने की योजना है व इस बारे मंजूरी के लिए फाइल भिजवा दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव गढ़ी, बास एवं खुड़ाना में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है तथा इन तीन जोहड़ों को नहरी पानी से भरने से भूजल रिचार्ज में अभूतपूर्व योगदान होगा जिससे किसानों को बहुत अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed