{"_id":"6250761eee987f065b649ce5","slug":"canal-water-has-not-come-for-18-days-the-department-has-one-week-s-water-remaining-needs-68-lakh-liters-is-getting-34-lakh-liters-narnol-news-rtk6433770125","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिनों से नहीं आया नहरी पानी, विभाग के पास एक सप्ताह का पानी शेष, जरूरत 68 लाख लीटर की, मिल रहा 34 लाख लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिनों से नहीं आया नहरी पानी, विभाग के पास एक सप्ताह का पानी शेष, जरूरत 68 लाख लीटर की, मिल रहा 34 लाख लीटर
विज्ञापन
पिछले 18 दिनों से जवाहर लाल नेहरू कनाल में पानी नहीं आने से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में की जा रही जलापूर्ति का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। देवास जलघर के 55 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंकों में टैंक नंबर सुख चुका है जबकि टैंक नंबर तीन व चार में भी पानी समाप्त होने के कगार पर है। वहीं एक टैंक में फुल है। ऐसे में 135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति जलापूर्ति का दावा करने वाले जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिन में एक बार पानी की सप्लाई दी जा रही है जबकि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही विभाग के अधिकारियों का दावा था कि प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध रहेगा। वहीं अगर एक सप्ताह में जेएलएन कैनाल में पानी नहीं छोड़ा गया तो शहर की 50 हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा। अधिकारियों की मानें तो पिछले 22 मार्च को जेएलएन में पानी आया था इसके बाद छह अप्रैल को पानी आना था लेकिन अब छह की बजाए 14 अप्रैल को पानी छोड़ा जाएगा।
बोरवेल के सहारे 27 लाख लीटर व 55 लाख लीटर नहर पर आधारित
जन स्वास्थ्य विभाग के पास 27 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार बोरवेल हैं जबकि 55 लाख लीटर पानी क्षमता के देवास स्थित जलघर के टैंकों में नहरी पानी उपलब्ध होने पर शहर में जलापूर्ति की जाती है लेकिन पिछले 18 दिनों से नहरी पानी नहीं आने से देवास स्थित जलघर के चार टैैंकों में से एक सुख चुका है तथा दो में महज ढाई फुट पानी बचा हुआ है। ऐसे में विभाग द्वारा दो दिनों की बजाए एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। 50 हजार की आबादी को चाहिए प्रतिदिन 68 लाख लीटर पानी
शहर की करीब 50 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से 68 लाख लीटर प्रतिदिन पानी आपूर्ति का दावा विभाग द्वारा गर्मी के मौसम से पहले किया गया था लेकिन अब महज 34 लाख लीटर पानी की आपूर्ति शहर में हो रही है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में होगी सुचारु जलापूर्ति
पिछले 22 मार्च को जेएसएन में पानी आया था। इसके बाद छह अप्रैल को पानी छोड़ा जाना था लेकिन किसी कारण से अब यह 14 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। एक सप्ताह के दौरान पानी के लिए कुछ परेशानी हो सकती है। विभाग द्वारा पानी की राशनिंग की जा रही है। एक सप्ताह के लिए पर्याप्त पानी का स्टॉक विभाग के पास है। देवास जलघर की आपूर्ति जेएलएन से है पिछले 18 दिनों से पानी नहीं आने से कुछ परेशानी जरूर हुई है। एक सप्ताह बाद नहरी पानी आने से नियमित रूप से जलापूर्ति की जाएगी।
-विकास धनखड़, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़।