फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal water expected to reach in five days, half of the population of 50,000 getting water

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिन में नहरी पानी पहुंचने की उम्मीद, 50 हजार की आबादी को आधा मिल रहा पानी

Tue, 14 May 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Canal water expected to reach in five days, half of the population of 50,000 getting water
फोटो संख्या:61- देवास जलघर में ​स्थित टैंक नंबर दो में 6 फीट का पानी--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रहे शहरवासियों को अब आपूर्ति के लिए पांच दिन और इंतजार करना पड़ेगा। जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी 18 मई को नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद गांव देवास स्थित नहरी पानी आधारित जलघर के टैंकों को भरा जाएगा। इस समय जलघर के चार टैंकों में से एक नंबर में सुख चुका है। दो नंबर में सिर्फ छह फीट व तीन व चार नंबर टैंकों में महज दो से ढाई फीट ही पानी शेष है। गत 21 अप्रैल को नहर बंद हो गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 22 अप्रैल से ही पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई थी। प्रतिदिन शहर की 50 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है लेकिन इस समय महज 3.25 लाख लीटर ही पानी आपूर्ति किया जा रहा है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के गांव देवास एक व दो नंबर टैंक 12-12 फीट व तीन व चार नंबर 15-15 फीट तक पानी भरने की क्षमता है। नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं। चार टैंकों में तीन सुख चुके हैं तय समय पर नहरी पानी नहीं पहुंचा तो आपूर्ति करना जिम्मेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा। देवास जलघर में तीन बोरवेल भी बने हुए, बोर से पेयजल आपूर्ति बनाए रखना चुनौती बना रहेगा। आगामी 18 मई को ही नहरी पानी पहुंचने की संभावना है। वहीं देवास जल घर में शहर की 50 हजार की आबादी के लिए महज 10 ही दिन का पानी स्टोर हो सकता है, विभाग द्वारा इसके बाद पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन

गत 21 अप्रैल को नहरी आपूर्ति बंद हुई थी अब 18 मई को नहर में पानी आने की संभावना है। विभाग के पास शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 12 बोरवेल हैं। आगामी 18 मई को नहरी पानी आने के बाद सभी टैंकों को भर लिया जाएगा इसके बाद नियमित रूप से शहर में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61- देवास जलघर में स्थित टैंक नंबर दो में 6 फीट का पानी--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:61- देवास जलघर में स्थित टैंक नंबर दो में 6 फीट का पानी--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:61- देवास जलघर में स्थित टैंक नंबर दो में 6 फीट का पानी--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:61- देवास जलघर में स्थित टैंक नंबर दो में 6 फीट का पानी--स्रोत--स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed