फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Camps will be organized for the upliftment of children living in slums

Mahendragarh-Narnaul News: झुग्गी- झोपड़ियों में रह रहे बच्चों के उत्थान के लिए लगेंगे शिविर

Mon, 18 Nov 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Camps will be organized for the upliftment of children living in slums
नारनौल। झुग्गी- झोपड़ियों में रह रहे बच्चों के उत्थान के लिए जिला प्रशासन विशेष कैंप लगाएगा। इन पुनरुत्थान कैंप के दौरान उन बच्चों के विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट सहित उनके भविष्य की योजना तैयार की जाएगी। इसी कार्ययोजना को सिरे चढ़ाने के लिए सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) आनंद कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि इस वंचित वर्ग को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं देना हम सब का कर्तव्य है। इस कार्य को अधिकारी केवल ड्यूटी के तौर पर न लेते हुए बल्कि इसे भावनात्मक तौर पर करें। इनमें जो बच्चे आंगनबाड़ी में दाखिल करने के लायक हैं, उन्हें वहां पर एडमिशन दिलाया जाएगा तथा जो बच्चे स्कूल की उम्र के हैं, उन्हें स्कूलों में एडमिशन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार इन सभी बच्चों के उत्थान करने की सोच के साथ कैंप आयोजित किए जाने हैं। सरकार का भी बाल संरक्षण पर विशेष फोकस है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दौरान जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट तथा अन्य प्रकार के सर्टिफिकेट सहित कागजात तैयार करवाने में अधिकारी खुद रुचि लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन लोगों के पास किसी भी प्रकार के कागजात नहीं मिलने पर यह अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे कागजात को पूरे करवाएं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद लगने वाले इन सभी कैंप का वे खुद दौरा करेंगे। इसमें विभिन्न विभागों की सीधी भागीदारी रहेगी। एडीसी ने बताया कि जिले में लगभग 150 बच्चे हैं जो इस श्रेणी में आते हैं। यह अलग-अलग स्लम एरिया में रहते हैं। जिला प्रशासन ने इनका सर्वे करवाया है। इन सभी को स्वास्थ्य शिक्षा सहित तमाम प्रकार की सुविधा देना जिला प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed