फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Camps set up for devotees going to Khatu Dham

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाए शिविर

Fri, 15 Mar 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Camps set up for devotees going to Khatu Dham
नारनौल। राजस्थान के खाटू धाम में लगने वाले बाबा श्याम के फाल्गुन मेले को लेकर नारनौल शहर भी अब श्याम रंग में रंगने लगा है। शहर की सड़कों पर चारों तरफ से निशान लेकर खाटू धाम जाने वाले पदयात्री अब नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

खाटू जाने वाले पद यात्रियों की सेवा के लिए शहर में चारों तरफ विभिन्न धार्मिक मंडलों व समाजसेवी द्वारा सैंकड़ो शिविर लगाए गए हैं। पैदल जाने वाले श्याम भक्त फाल्गुन की एकादशी व द्वादशी 20 व 21 मार्च को निशान चढ़ाएगें। खाटू धाम पैदल जाने वाले पदयात्रियों को लेकर नारनौल शहर विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। हरियाणा प्रदेश के विभिन्न शहरों से पैदल निशान लेकर जाने वाले पदयात्री नारनौल होकर ही खाटू धाम जाते है क्योंकि नारनौल से रेलवे लाइन का रास्ता छोटा पड़ता है। इसलिए दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी, दादरी, रोहतक व महेंद्रगढ़ आदि शहरों से जाने वाले पदयात्री नारनौल से होकर ही निकलते हैं। इन पदयात्रियों की सेवा के लिए जहां रेलवे लाइन पर नारनौल से निजामपुर तक 15 के करीब शिविर लगे हैं। वहीं शहर के महेंद्रगढ़ रोड, रेवाड़ी रोड, निजामपुर रोड सहित शहर के अंदर पटीकरा, काठमंडी व खड़खड़ी में भी अनेक शिविर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed