फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Campaign to remove encroachment was launched in the market;

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कही मुनादी, कहीं समझाया तो कही सामान किया जब्त

Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Campaign to remove encroachment was launched in the market;
अतिक्रमण हटवाने के बाद चौड़ा हुआ बाजार का रास्ता।
नारनौल। नगर परिषद द्वारा लंबे समय बाद शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शहर के महावीर चौक से शुरू किया गया। इसके बाद नगर परिषद की टीम बाजारों में अतिक्रमण हटाते हुए महावीर मार्ग, पुल बाजार, पनीगंज होते हुए आजाद चौक तक पहुंची। इस दौरान टीम ने बाजार से अतिक्रमण हटवाया और जिन लोगों का सामान बाहर पड़ा था, उसे जब्त भी किया गया। टीम द्वारा पहले मुनादी करवाई गई और समझाया जिन लोगों ने समझाने के बाद भी सामान नहीं हटाया तो उनका सामान जब्त कर लिया गया। इसका नेतृत्व सचिव अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस बल भी नगर परिषद की टीम के साथ था। नगर परिषद की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार बाहर रखे सामान को अंदर करते हुए जर आए। वहीं बाजार में आने वाले लोगों ने नप की इस कार्रवाई को सही बताया है। नप की कार्रवाई के दौरान आगे पुलिस की गाड़ी और फिर नगर परिषद के अधिकारी चल रहे थे और लोगों को भविष्य में भी अतिक्रमण नहीं करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

काफी चौड़ा नजर आया बाजार
महावीर चौक से लेकर आजाद चौक तक दुकानदारों ने पांच से दस फीट तक सामान आगे रखा हुआ था। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत आ रही थी। यदि बाजार में कोई वाहन निकलता तो पैदल चलने वालों का टक्कर लगती रहती थी। आजाद चौक के आसपास तो सबसे ज्यादा बुरा हाल था। नप की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद महावीर चौक से आजाद चौक तक बाजार काफी चौड़ा नजर आया और लोग आसानी से आवागमन कर खरीददारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम बाजार में किया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने सामान नहीं उठाया, उसे जब्त भी किया गया है। दुकानदारों को चाहिए कि वह अतिक्रमण नहीं करे ताकि लोग आसानी से खरीददारी कर सके।
-अनिल कुमार, सचिव, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed