फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Campaign to be launched for identification, documentation and preservation of manuscripts

Mahendragarh-Narnaul News: पांडुलिपियों की पहचान, प्रलेखन और संरक्षण के लिए चलेगा अभियान

Fri, 03 Apr 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Campaign to be launched for identification, documentation and preservation of manuscripts
नारनौल। सदियों पुराने ज्ञान से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए हरियाणा के अभिलेखागार विभाग ने हर जिले में पांडुलिपियों की पहचान, प्रलेखन और संरक्षण के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए अभिलेख दान अभियान के माध्यम से आम जन को अपने पास सुरक्षित ऐतिहासिक पत्रों, मानचित्रों और पुरानी तस्वीरों को राज्य अभिलेखागार को सौंपने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि पांडुलिपियों की पहचान, प्रलेखन और संरक्षण के लिए जिलास्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि महेंद्रगढ़ जैसे ऐतिहासिक महत्व वाले जिले में जहां अनेक प्राचीन मंदिर, मठ, पाठशालाएं और व्यक्तिगत संग्रह मौजूद हैं, वहां यह अभियान विशेष रूप से प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत सरकारी पुस्तकालयों के साथ-साथ निजी संस्थानों और धार्मिक स्थलों में रखी प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़-पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कर उनकी जियो-टैगिंग की जाएगी।

हरियाणा के अभिलेखागार विभाग को इस मिशन के लिए राज्य नोडल विभाग नियुक्त किया गया है जो सीधे तौर पर केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ समन्वय कर 15 जून तक इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed