फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CA of electricity corporation dies due to dumper

डंपर की चपेट में आने से बिजली निगम के सीए की मौत

Sun, 01 Nov 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
CA of electricity corporation dies due to dumper
जिले में ओवरलोड डंपर यमदूत बनकर तेज रफ्तार से दौड़ रहे है। यमदूत बने ओवरलोड डंपर कई घरों के अपनों का सहारा छीन चुके है। शनिवार देर रात को रेवाड़ी रोड पर यदुवंशी मोड़ के निकट एक ओवरलोड डंपर ने स्कूटी सवार बिजली निगम के सीए गांव नीरपुर निवासी को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। डंपर चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद गांव नीरपुर के युवकों ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में ओवरलोड डंपरों को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नीरपुर निवासी राकेश यादव बिजली निगम में सीए के पद पर कार्यरत थे। उनकी नांगल चौधरी में ड्यूटी थी। शनिवार को राकेश यादव ड्यूटी के बाद रात को करीब 9.30 बजे अपने घर नीरपुर आ रहा था। गांव से एक किलोमीटर पहले यदुवंशी मोड़ के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे ओवरलोड डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर उसे कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान नारनौल से बाइक पर नीरपुर आ रहे गांव के युवकों ने राकेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed