फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By changing the ATM card, the thug withdrew 54 thousand rupees from the person's account

एटीमए कार्ड बदलकर ठग ने व्यक्ति के खाते से निकाले 54 हजार रुपये

Fri, 03 Dec 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
By changing the ATM card, the thug withdrew 54 thousand rupees from the person's account
गांव भड़फ निवासी एक व्यक्ति को ठग ने बातों में उलझाया और उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसे 54 हजार रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 28 नवंबर को एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने कनीना आया था। वहां काफी भीड़ थी, उसने मशीन में कार्ड डाला और पिन कोड भरा लेकिन रुपये नहीं निकले। तभी पास खड़े युवक ने उसे दोबारा प्रयास करने की सलाह दी, पर दूसरी बार भी रुपये नहीं निकले। इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। फिर उसके खाते से एक बार 10 हजार, दूसरी बार 15 हजार और तीसरी बार 29 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो कहा गया कि 12 घंटे में रुपये वापस मिल जाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed