फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buying cheap mobile turned out to be expensive, lost money

Mahendragarh-Narnaul News: सस्ता मोबाइल खरीदना पड़ा महंगा, गंवाए रुपये

Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Buying cheap mobile turned out to be expensive, lost money
नारनौल। शहर में बुधवार को साइबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए, जिसमें एक महिला से 47 हजार रुपए तथा दूसरे मामले में एक व्यक्ति से 70 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन करवा लिया। दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति से ऑनलाइन सस्ता मोबाइल फोन खरीदने का लालच देकर फ्रॉड किया गया। जबकि महिला को उसके पिता के अकाउंट में पैसे डालने की बात कह कर चपत लगाई है। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नायण निवासी निजी स्कूल अध्यापक पवन कुमार को एक महंगा मोबाइल सस्ते रेट पर खरीदना महंगा पड़ गया। अध्यापक ने बताया कि उसके पास किसी व्यक्ति का मैसेज आया है कि वह सीआइएसफ में नौकरी करता है। वह अपना एक लाख 29 हजार रुपए वाला मोबाइल केवल 32500 रुपए में ही दे देगा। इसके बाद उसने उसे व्यक्ति से बात की तो उसने 8999 रुपए दो बार फोन पे पर भेजने की बात कही। इसके बाद उसने फिर 12500 तथा फिर 12500 फोन पे से मंगवा कर कल 70495 रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से मंगवा लिए, लेकिन अपना मोबाइल उसने नहीं भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गांव बापडोली की रहने वाली दीपिका कुमारी ने बताया कि उसके पास राकेश नाम के व्यक्ति का फोन आया व उसने कहा कि वह जयपुर से बोल रहा है। आपके पापा ने आपके अकाउंट में 13 हजार रुपए डालने के लिए बोला है। इस प्रकार उसने पहले उसके पास 10 हजार का मैसेज कर दिया। उसके बाद उसने 30 हजार का मैसेज कर दिया। फिर उसका फोन आया कि गलती से रुपए ज्यादा डाल दिए। इस तरह के मैसेज उसने दो-तीन बार किया जो मैसेज फ्रॉड थे तथा उसके अकाउंट में कोई पैसा नहीं आया। फिर उसने कहा कि उसके अकाउंट में गलती से ज्यादा रुपए डल गए हैं। वह वापस उसको 47000 रुपए कर दे। जिस पर उसने 47000 रुपए नगद गूगल पे करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed