फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   business man mother, wife, son and daughter in law infected

तीन माह के बच्चे को छोड़कर कारोबारी की मां, पत्नी, बेटा और पुत्रवधू संक्रमित

Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
business man mother, wife, son and daughter in law infected
कोरोना मरीज के घर का रास्ता किया बंद। - फोटो : Narnol
जिले में सोमवार को कोरोना के 14 संक्रमित मिले। जबकि तीन कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर गए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 136 हो गई है। अब तक 88 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के 48 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार नए मिले 14 कोरोना संक्रमितों में से 8 को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं छह मरीजों को उनके घर में ही एंकातवास में रखा गया है। हेल्थ विभाग के अनुसार कुछ दिन पहले गुरुनानक पुरा में एक कारोबारी कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद उसके अन्य परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में कारोबारी की मां, उसकी पत्नी, बेटा और पुत्रवधू कोरोना संक्रमित आई है। कोरोबारी के घर में तीन माह के बच्चे को छोड़कर सभी कोनोना से संक्रमित हैं। भांखरी निवासी युवक गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है। दस जून को घर आया था। इसके बाद नारनौल जीएच में सैंपल दिया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों के अनुसार युवक घर में आइसोलेट था और बच्चों को भाई के घर भेज दिया था। हेल्थ विभाग की टीम ने युवक के घर के आसपास दवा का छिड़काव कर आसपास के 40 घरों के 200 लोगों की स्क्रीनिंग की है।
विज्ञापन

वहीं बापडोली निवासी युवक भी गुरुग्राम से आया था। युवक मानेसर में एक कंपनी में काम करता था। एक युवक ने रोहतक में जांच कराई थी। कोरोना संक्रमित मिला है। नांगल हरनाथ निवासी युवक गुरुग्राम से आया था। कैलाश नगर निवासी युवक दिल्ली से आया था। युवक कौशाम्बी में एक निजी एकाउंटेंट में काम करता था। सिलारपुर निवासी गुरुग्राम से आया था। सीएचसी नांगल चौधरी के एसएमओ ने बताया कि दोनों केस नांगल चौधरी के नहीं हैं। दोनों पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में सैंपल दिया था। इसमें एक बहरोड़ राजस्थान का और दूसरा सतनाली का है। सतनाली वाले संक्रमित को कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। बहरोड़ वाले मरीज को लेकर संबंधित को जानकारी दे दी गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी लेकर स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांखरी युवक के संपर्क में स्कूल का बाबू आया था
भांखरी निवासी युवक के निजामपुर एरिया के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बाबू भी संपर्क में आया था। सोमवार को सरकारी स्कूल खुला था। जैसे ही बाबू स्कूल पहुंचा शिक्षकों ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल ने बताया कि इसकी जानकारी नांगल चौधरी सीएचसी प्रभारी व डीईओ को दी गई। डॉक्टरों ने बाबू के टेस्ट कराने को कहा है और जब तक उसकी रिपोर्ट न आए, वह स्कूल नहीं आएगा। यदि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती हैं तो अन्य स्कूल स्टाफ की सैंपलिंग होगी।

अब तक 5006 सैंपल भेजे गए हैं
सीएमओ ने बताया कि सोमवार को छह मोबाइल टीमों ने 425 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 179 लोगों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 15 जून तक 67922 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 39909 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5006 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 411 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
इन स्थानों पर मिले हैं संक्रमित:
मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल - 4
मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल -1
नांगल चौधरी -2 मुंडायन -1
गुलावला -1 नांगल हरनाथ -1
सतनाली -1
बापड़ोली -1
भांखरी -1
निम्बाहेड़ा - 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed