फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buses will run for Khatu Dham fair from February 24 to 28.

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम मेले के लिए 24 से 28 फरवरी तक चलेंगी बसें

Mon, 23 Feb 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Buses will run for Khatu Dham fair from February 24 to 28.
फोटो नंबर- 16नारनौल डिपो पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
नारनौल। खाटू धाम मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 24 से 28 फरवरी तक विशेष बस चलाई जा रही है। इस मौके पर रोडवेज खाटू धाम के दर्शन 300 रुपये में करवाएगी। बस सेवा के लिए करीब 4 बसों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

फिलहाल बसों के संचालन के लिए समय निर्धारित नहीं किया गया है, यात्री भार के अनुसार बस का लगातार संचालन किया जाएगा। वहीं निजामपुर के लिए संचालित बसों के बूथ पर खाटू धाम जाने वाली बस हमेशा खड़ी रहेगी। जैसी ही बस में उपलब्ध सभी सीट बुक हो जाएगी।
विज्ञापन

बस को रवाना कर बूथ पर दूसरी बस को खड़ा किया जाएगा। गत वर्ष भी खाटू धाम मेले के दौरान विशेष बस सेवा शुरू की गई थी। जिसके चलते क्षेत्र से करीब 10 हजार लोगों ने सफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
खाटू धाम विशेष बस के लिए बूथ के पास ही अलग से टिकट काउंटर बनाया जाएगा। वहीं 01282-251947 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खाटू धाम जाने के लिए किराया 150 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके तहत खाटू धाम के लिए आवागमन करने में प्रति व्यक्ति आय 300 रुपये का खर्च आएगा।

अन्य डिपो की बस का संचालन भी जारी रहेगा
सामान्य दिनों में नारनौल से खाटू धाम के लिए 7 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें नारनौल डिपो की 2, कुरुक्षेत्र, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल डिपो की 1-1 बस संचालित की जाती है। मेले के दौरान भी सभी बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा।


वर्जन :
खाटू धाम मेले के लिए विशेष बस सेवा का संचालन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। बस के सुगम संचालन के लिए टीम का गठन किया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए अलग से टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed