फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buses plying on the Nizampur route were less frequent, forcing women to wait.

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर रूट पर बसों का संचालन रहा कम, महिलाओं को करना पड़ा इंतजार

Wed, 22 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Buses plying on the Nizampur route were less frequent, forcing women to wait.
फोटो नंबर- 06पवित्रा देवी, अटेली।
नारनौल। नारनौल बस स्टैंड पर महिला का भैया दूज को लेकर अधिक आवागमन रहा। इसकी वजह से कुछ रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

निजामपुर व बहरोड रूट पर बसों का संचालन कम रहा। इस कारण यात्रियों को बस के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। अधिक यात्री भार होने के कारण महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ा। अब वीरवार को यात्री भार में भी बढ़ोतरी की संभावना है। नारनौल से खाटू धाम के लिए केवल एक और अन्य डिपो की 4 बसों का संचालन किया जाता है लेकिन डिपो की बस में पहले से अधिक सवारी होने के कारण निजामपुर, नया गांव, स्यालोदड़ा, पाटन, डाबला जाने वाले लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बस का इंतजार करना पड़ा।

इंसेट
बसों के फेरों में की गई बढ़ोतरी
नारनौल डिपो से 160 बसों का संचालन होता है। इसमें से 88 बसों का संचालन छोटे व ग्रामीण रूट पर और 72 बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जाता है। सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि भाई दूज के अवसर पर महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों की सुविधा के लिए बसों के फेरों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। वहीं दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर 11 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। दिल्ली रूट पर 10 और चंडीगढ़ रूट पर एक बस का संचालन किया गया है।
विज्ञापन

---------
मायका पाटन में है। नारनौल से खाटू धाम जाने वाली बस से मायके तक जाती हूं लेकिन सुबह 12 बजे से 3 बजे तक बस का संचालन नहीं होने के कारण 3 घंटे तक स्टैंड पर बस का इंतजार करना पड़ा।-पवित्रा देवी, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मायका पाटन में है। नारनौल से खाटू धाम के लिए कम बस का संचालन किया जाता है। रक्षाबंधन के दौरान भी बस का घंटों इंतजार करना पड़ा था। सालभर में केवल दो से तीन बार मायके जाती हूं और हर बार बस की कमी के कारण घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।-प्रेम देवी, मोहल्ला माली टिब्बा


वर्जन :
भाई दूज के अवसर पर छोटे व ग्रामीण रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया गया है। वहीं लंबे रूट पर कुछ अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। भाई दूज के अवसर पर यात्री भार के अनुसार सभी रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाया जाएगा।
देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed