फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buses are closed on many routes and buses never run on time.

Mahendragarh-Narnaul News: कई रूट पर बसें बंद तो कभी निर्धारित समय पर नहीं चलती बसें

Sat, 09 Mar 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Buses are closed on many routes and buses never run on time.
सतनाली। खंड सतनाली के बस स्टैंड से बसों के संचालन में जिम्मेदारों द्वारा अपनाए जा रहे मनमाने रवैये से आमजन परेशान है। बस स्टैंड से आए दिन बसों का संचालन मनमर्जी से किया जा रहा है। सतनाली से गुरुग्राम को जाने वाली बस पिछले 3 दिनों से बंद पड़ी है। साथ ही सतनाली से सुबह 9 बजे महेंद्रगढ़ को जाने वाली बस को भी बंद कर दिया गया है। यही बस शाम के समय सतनाली से 5 बजे चलकर महेंद्रगढ़ को जाती है। जिम्मेंदारों द्वारा मनमर्जी से बसों को बंद करने तथा रूट निर्धारित करने से आमजन में रोष है।
विज्ञापन

कस्बावासी दरियाव सिंह, मनीष राजपूत, सुमित, बलराज वालिया, मनोज वालिया, नरेन्द्र शेखावत, दिवान सिंह ने बताया कि जिम्मेदारों द्वारा सही समय के अनुसार चार्ट बनाकर नियमित रूप से का संचालन नहीं किया जा रहा है। सतनाली से खाटू श्याम के लिए फाल्गुन महोत्सव के चलते जो बस चलानी चाहिए थी वो भी अभी तक नहीं चलाई गई है जिससे सतनाली क्षेत्र में भारी रोष है। बसों का रूट निर्धारित कराने, समय पर संचालन करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोग बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मांग उठाने के बावजूद भी नहीं चली खाटूश्याम के लिए बस
रेल संघर्ष समिति के प्रधान दिवान सिंह शेखावत ने बताया कि कुछ दिन पहले हमने सतनाली से खाटू श्याम के बस चलाने की मांग को लेकर बस अड्डा इंचार्ज अशोक कुमार को महाप्रंबधक नवीन शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आज तक विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है, जबकि फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि फाल्गुन महोत्सव के लिए बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय परिवहन विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी हुई है, जैसे ही कर्मचारियों की कमी दूर होगी, शीघ्रता से नियमित रूप से बसों का निर्धारित रूटों पर संचालन किया जाएगा।

- नरेश कुमार, डीआई राज्य परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed