फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bus, stand, rainbasera, inogration,

बस स्टैंड के पास हुआ रैन बसेरे का शुभारंभ

Wed, 30 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 ठंड की दस्तक के साथ राहगीरों के लिए रात को रुकने का इंतजाम नगर परिषद ने कर दिया है। बस स्टैंड के बाहर और नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बनाए गए रैन बसेरा भवन को आमजन के लिए खोल दिया है।  
विज्ञापन

सबसे पहले अमर उजाला में रैन बसेरे की खबर को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने सोमवार शाम को बस स्टैंड के बाहर बनाए गए रैन बसेरा भवन की सफाई करवाई। नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी की मौजूदगी में विधायक  ओमप्रकाश ने इस रैन बसेरा भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नपा सचिव केके  यादव ने कहा कि रैन बसेरा भवन की शहर में बहुत जरूरत थी। खासकर, बस स्टैंड  के पास। आवागमन करने वाले राहगीरों को शाम के वक्त वाहन सुविधा नहीं मिलने  के कारण उन्हें होटलों में रुकना पड़ता था। किसी की जेब में पैसा नहीं होने के कारण वह ठंड में इधर-उधर बैठकर रातभर जागते थे। लोगों की इसी समस्या को  ध्यान में रखते हुए रैन बसेरा भवन का निर्माण करवाया है। नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने कहा कि आम लोगों की  समस्या को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरा भवन का निर्माण करवाया गया है। यहां नगर परिषद का कर्मचारी ड्यूटी देगा। इस भवन में महिला व पुरुष दोनों  के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए है। ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल व सोफे लगाए गए हैं। इस मौके पर चेयरपर्सन पति संजय सैनी व पार्षद मोहनलाल शर्मा  सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

-रैन बसेरा भवन में मुफ्त मिलेगा भोजन
नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि रैन बसेरा भवन में मुफ्त भोजन देने के लिए सनातन सत्य प्रचार प्रसार परिवार संस्था आगे आई है। यह संस्था रोजाना शाम को छह से आठ बजे तक रैन बसेरा भवन में आने वाले राहगीरों को मुफ्त भोजन देगी।  संस्था की सोच है कि कोई व्यक्ति रात को भूखा ना सोए। इस कारण उनकी संस्था रैन बसेरा में  रोजाना शाम को छह से आठ बजे तक मुफ्त भोजन मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed