फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus services to Ateli and Rewari have been increased during the morning hours.

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली व रेवाड़ी के लिए सुबह के समय बस का बढ़ाया संचालन

Sat, 20 Dec 2025 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bus services to Ateli and Rewari have been increased during the morning hours.
फोटो नंबर- 10नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
नारनौल। यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे व ग्रामीण रूट पर बसों का संचालन बढ़ाया गया है। जानकारी के अनुसार अटेली व रेवाड़ी रूट पर नारनौल डिपो से सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर बस का संचालन शुरू किया गया है। इसके बाद अब नारनौल से अटेली, रेवाड़ी, दिल्ली, रूट पर संचालित बसों की संख्या 40 हो गई है।
विज्ञापन

नारनौल से कई लोग नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए प्रतिदिन रेवाड़ी व बावल तक आवागमन करते हैं। इस कारण अन्य रूटों की तुलना में रेवाड़ी मार्ग पर सबसे अधिक यात्री भार रहता है। जिसके मद्देनजर सबसे अधिक बसों का संचालन इसी रूट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो सीआई सतीश कुमार ने बताया कि नारनौल से जैलाफ के लिए, नारनौल से वाया नांगल चौधरी खाटू धाम के लिए, नारनौल से अटेली, महेंद्रगढ़ से मेघनवास रूट पर बसों का संचालन बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग अनुसार अन्य ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed