फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service starts from Narnaul to Hisar via Mahendragarh, Dadri

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से हिसार वाया महेंद्रगढ़, दादरी के लिए बस शुरू

Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 16 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bus service starts from Narnaul to Hisar via Mahendragarh, Dadri
फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
महेंद्रगढ़। नारनौल से हिसार वाया महेंद्रगढ़, दादरी के लिए वीरवार से बस पुन: शुरू की गई है। फिर से बस चलने से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बस को बंद कर दिया गया था। रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से हिसार के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा से प्रतिदिन करीब 150 से अधिक यात्री यात्रा करते थे। बस बंद होने से यात्रियों को हिसार जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। अब बस का दोबारा से संचालन करने पर यात्रियों को हिसार जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन नारनौल से सुबह 4:20 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। 4:55 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। 5:45 बजे दादरी होते हुए सुबह 9 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं वापसी में सुबह 9:20 बजे हिसार से रवाना होकर 12 बजे दादरी पहुचेगी। दादरी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। चंडीगढ़ से दोपहर दो बजे चंडीगढ़ से नारनौल के लिए रवाना होगी। शाम सात बजे नारनौल बस स्टैंड पर पहुंचकर रात्री ठहराव करेंगी। इस बस के शुरू करने से यात्री मनोज, सुमित, साहिल, अमित ने रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त व बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
महेंद्रगढ़ से हिसार के लिए बस दोबारा चलाई गई है। यह बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 4:55 बजे हिसार के लिए रवाना होगी। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार किसी भी यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।- हरिकिशन, बस स्टैंड इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed