फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service from Mahendragarh to Kurukshetra stopped, passengers troubled

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र के लिए बस सेवा बंद, यात्री परेशान

Fri, 29 Aug 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Mahendragarh to Kurukshetra stopped, passengers troubled
फोटो संख्या:63- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड--- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र के लिए बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुरुक्षेत्र डिपो की बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दोपहर 12:30 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती थी। वहीं कुरुक्षेत्र से यह बस शाम 5:20 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचती थी। इसके बाद नारनौल के लिए रवाना हो जाती थी।
इस बस के संचालन से लोगों को सुविधा होती थी लेकिन पिछले दो सप्ताह से इस बस का संचालन बंद हो गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रामनिवास पाटोदा, चरणजीत सिंह, सुमन, प्रिया, रमेश ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 200 से अधिक विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं। इसके अलावा श्रद्धालु भी कुरुक्षेत्र में जाते हैं।
विज्ञापन

राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से यह बस सेवा बंद होने से लोग परेशान हैं। लोगों को दूसरे डिपो या निजी वाहनों से कुरुक्षेत्र जाना पड़ रहा है। सामाजिक संगठनाें ने राज्य परिवहन विभाग कुरूक्षेत्र डिपो के अधिकारियों को इस बस को पुन: चलाने की मांग उठाई है। इस बस के चलने से करीब पांच हजार यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन...
कुरुक्षेत्र जाने वाली बस किसी कारणवश बंद कर दी गई है। कुरुक्षेत्र के लिए बस सेवा शुरू करवाने के लिए सामाजिक संगठनों व विद्यार्थियों की ओर से कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से नारनौल डिपो की बस कुरुक्षेत्र के लिए शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों व यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।- हरिकिशन, प्रभारी बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed