फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   burnt effigy of ravana

कहीं 61 फीट तो कहीं 41 फीट रावण के पुतले का दहन

Wed, 09 Oct 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
burnt effigy of ravana
सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसे लेकर शहर में दो प्रमुख जगहों पर रावण के पुतले के साथ उसके अहंकार का भी दहन हुआ। शोभा सागर तालाब पर 61 फीट और नई अनाज मंडी में 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए गए। इससे पूर्व धार्मिक संगठनों द्वारा पर्व को लेकर झांकियां भी निकाली गई। भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व राम-रावण के युद्ध का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों पर कई दिनों से चल रही रामलीला के समापन अवसर पर मंगलवार को दो स्थानों पर रावण वध किया गया। विशालकाय दशानन के पुतले में जैसे ही आग लगी दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिये। अधर्म पर धर्म की इस जीत को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। इससे पूर्व नई अनाज मंडी व शोभा सागर तालाब पर दशहरा पर्व का मेला लगा। इस बार 61 व 41 फुट का रावण के पुतले जलाए गए। युद्ध का शुभारंभ भगवान राम की आरती-पूजन के बाद हुआ। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है। यह त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हुए थे। पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थलों पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इसके लिए अग्रिशमन विभाग को भी सतर्क रखा गया था ताकि आपात स्थिति में सहायता ली जा सके।
विज्ञापन

निकाली गई भव्य शोभायात्रा
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रामलीलाओं कमेटियों द्वारा बैंड बाजों के साथ शोभायात्राओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार शामिल हुए। राम सेना भी इस शोभायात्रा में शामिल हुई। शहरवासियों ने इस शोभायात्रा का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चंदूवाड़ा रामलीला कमेटी द्वारा अनाजमंडी में ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया। दूसरी ड्रामेटिक रामलीला की ओर से शोभासागर में रावण में दहन हुआ। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। रावण के हाथ और सिर में विभिन्न रंगों की रोशनी लगाई गई थी। जो लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। विजय दशमी पर रावण दहन से पहले आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed