फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bulldozers ran on illegal colonies, boundary walls and DPC demolished in 21 acres

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, 21 एकड़ में तोड़ी चहारदीवारी व डीपीसी

Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on illegal colonies, boundary walls and DPC demolished in 21 acres
फोटो नंबर-12अवैध निर्माण गिराती डीटीपी की टीम। स्रोत-विभाग
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम ने नारनौल-सिंघाना रोड पर जेएलएन नहर के पास लगभग 15 एकड़ भूमि में अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। साथ ही सिविल अस्पताल के सामने, नजदीक वेयरहाउस में लगभग 6 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की। इस कार्रवाई में 110 डीपीसी और 8 चहारदीवारी व 4 अवैध निर्माण के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए।
विज्ञापन

यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल, नरेश कुमार, योगेन्द्र, विकास के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन की मदद से अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर और ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस व अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी या वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों व अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed