फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bulldozer runs on illegal colony built on five acres of Waqf Board

Mahendragarh-Narnaul News: वक्फ बोर्ड की पांच एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony built on five acres of Waqf Board
फोटो 2निजामपुर रोड पर बनी अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करवाती डीटीपी की टीम।स्रोत डीटीपी
नारनौल। नारनौल-निजामपुर रोड पर वक्फ बोर्ड की पांच एकड़ जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी में जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने 30 डीपीसी, 15 चहारदीवारी और 6 और अवैध निर्माण के साथ सभी रोड नेटवर्क को बुलडोजर से उखाड़ दिया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग और डयूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सहायक नगर योजनाकार के नेतृत्व में की गई। मंदीप सिंह सिहाग ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना अनुमति के न करें। निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में न खरीदें।
विज्ञापन

कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे और निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed