फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Building no facilities in Kanina bus stand premises

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस स्टैंड परिसर में भवन न कोई सुविधा

Mon, 29 Apr 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Building no facilities in Kanina bus stand premises
कनीना। कनीना बस स्टैंड से 8 रोडवेज डिपो की तकरीबन 40 बस प्रतिदिन गुजरती हैं। इसमें 4000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। इसके साथ ही निजी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अलग है। बस स्टैंड परिसर में न तो कोई भवन है और न यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन

कनीना बस स्टैंड के जर्जर भवन को विभाग की तरफ से तोड़े करीब 3 माह का समय हो गया है। उसके बाद से बस स्टैंड निर्माण को लेकर आगामी कोई भी काम न होने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बस स्टैंड परिसर में भवन का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कनीना बस स्टैंड का शिलान्यास तत्कालीन हरियाणा राज्य विकास व परिवहन मंत्री कर्नल महा सिंह ने 22 दिसंबर 1974 को किया था। 49 वर्ष पुरानी इस बिल्डिंग की दीवारों में दरारें आनी शुरू हो गई थी व छत का लेंटर भी गिरने लगा था। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए विभाग ने भवन को कंडम घोषित कर उसकी बिल्डिंग को भी गिरा दिया है। अब दोबारा से भवन बनाने को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते यात्री काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कनीना बस स्टैंड से प्रतिदिन महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, चंडीगढ़, रोहतक, कोसली, दादरी, अटेली की तरफ 8 परिवहन डिपो की करीब 40 बसे अभी जा रही है। इनमें 4 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन कनीना बस स्टैंड से यात्रा करते है। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, डॉ. नरेंद्र शर्मा, रतन मास्टर, विजेंद्र मास्टर, अनिल भारद्वाज, गौरी शंकर, विकास, डॉ. हिम्मत सिंह, व्यापार मंडल प्रधान महेश बोहरा, चौधरी मार्केट के प्रधान नीरज यादव मौजूद रहे।
बस स्टैंड परिसर में शौचालय व पानी की है समस्या
कनीना बस स्टैंड पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर व्यापारी मुकेश गर्ग के द्वारा धर्मार्थ यात्रियों के लिए पीने के पानी का एक वाटर कूलर लगवाया गया था। विभाग के द्वारा उसकी भी कोई देखभाल नहीं की जाती है। बस स्टैंड पर परिसर में एक ही शौचालय नहीं है। इसकी भी कर्मचारियों के द्वारा समय पर कोई साफ-सफाई नहीं की जाती।

बस स्टैंड परिसर के भवन निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक ई-टेंडरिंग नहीं हुई है। इसके कारण से यह सब कार्य पेंडिंग चल रहा है।
करण सिंह, बस स्टैंड इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed