फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brotherhood gave recognition, soldiers increased respect

Mahendragarh-Narnaul News: भाईचारे ने दिलाई पहचान, सैनिकों ने बढ़ाया मान

Tue, 26 Mar 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Brotherhood gave recognition, soldiers increased respect
मंडी अटेली। अटेली से बहरोड सड़क मार्ग पर 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव बिहाली को 700 वर्ष पहले बिहारी सिंह गादोदिया ने बसाया था। उसी के नाम पर इस गांव का नाम बिहाली पड़ा। लगभग 5 हजार की आबादी वाले इस गांव में 3268 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। गादोदिया गोत्र बाहुल्य गांव में लोगों की धर्म में आस्था भी बहुत है, जिसके चलते भगवान नृसिंह जी, ठाकुर जी, हनुमान, शिव भगवान का मंदिर स्थापित है। प्राचीन मंदिर बाबा सेवा दास की मान्यता तो पास के 20 से अधिक गांवों में है।
विज्ञापन

गांव में लगभग 30 फीसदी अनुसूचित जाति सहित ब्राह्मण व पिछड़ी जाति के लोग है। गांव में श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला स्थापित है, जिसमें लगभग 2700 गोवंश निवास करते हैं। पहाड़ की तलहटी में हनुमान मंदिर बना हुआ है, जहां हर वर्ष 26 जनवरी को विशाल मेले, भंडारे तथा दंगल का आयोजन होता है। गांव में सैनिकों की संख्या भी सैंकड़ों के करीब है, स्वर्गीय धंशीराम परमवीर चक्र विजेता थे, तो शहीद सुनील कुमार दुश्मन को लोहा देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही मुरारी लाल भी शहीदों की सूची में शामिल हैं। आपसी भाईचारे में भी गांव की विशेष पहचान बनी हुई है।
विज्ञापन

सुविधाओं पर नजर डाली जाए तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक पाठशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, लघु सचिवालय, जोहड़ व तालाब, हरिजन चौपाल, नंदी आरओ प्लांट, मुख्य चौपाल की समुचित व्यवस्था बनी हुई है। लेकिन सफाई कर्मचारियों के अभाव के चलते व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसके चलते पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले गंदगी से लबालब भरे हुए है। आबादी को देखते हुए यहां 6 सफाई कर्मचारियों की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रशासन को समय रहते गांव में सफाई कर्मचारियों की संख्या में इजाफा देना चाहिए ताकि गांव साफ सुथरा बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

गांव में विकास कार्य को बल दिया जा रहा है। गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने, नशा मुक्ति तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियानों को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है। ग्राम पंचायत अपने पंचों की सलाह मशविरा पर विकास कार्यों में जुटी है।

बीना देवी, सरपंच बिहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed