{"_id":"58ac89384f1c1b1259b238f6","slug":"brother-murder-victime-arest-20-thousend-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या करने वाले आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की हत्या करने वाले आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने अपने सगे भाई की हत्या करने वाले आरोपी वीरेंद्र निवासी नीरपुर को पकडने पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति इस आरोपी को पकड़वाने या सुराग देने में मद्द करेगा उस व्यक्ति को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की 2 दिसंबर 2015 की रात को आरोपी वीरेंद्र ने गांव नीरपुर में अपने सगे भाई जोगेंद्र के सिर में चोट मारकर हत्या करके फरार हो गया था। तब से लगातार पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक उसका कोई कोई सुराग नहीं लग पाया हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र ने कोटा राजस्थान में एक क्लीनिक की दुकान कर रखी थी और वहीं रहता था। उसका दूसरा भाई मृतक जोगेंद्र जोकि हैदराबाद में रहता था। 2 दिसंबर 2015 को दोनों भाई अपने गांव नीरपुर में पिता रामोतार के पास आए हुए थे। जिनका कई दिन से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी मामले में ये दोनों भाई गांव आए और रात को वीरेंद्र व मृतक जोगेंद्र में प्रापर्टी को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में आरोपी ने पहले शराब पी और फिर रात में जोगेंद्र के कमरे में जाकर सोते हुए भाई पर लोहे की धातु से सिर पर चोट मारी। जिससे जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपने पिता की गाड़ी लेकर भाग गया। इसी दौरान जब आरोपी बाछौद से आगे रेलवे फाटक पर पहुंचा तो फाटक बंद होने के कारण वह गाड़ी को वहीं छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस ने जोगेंद्र के भाई का लड़का विशाल जो गांव में रहता है कि शिकायत पर थाना शहर नारनौल में वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब से पुलिस इस आरोपी की तलाश में लगी हुई है, लेकिन वह अभी तक फरार है। इस आरोपी को पकडने के लिए पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने साउथ रेंज रेवाड़ी व डीजीपी को पत्र लिखकर इनाम घोषित करने की सिफारिश की थी। इस पर पुलिस महानिदेशक ने उक्त आरोपी का सुराग देने वाले को व्यक्ति को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सुराग बताने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।