फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brijlal becomes President of the Rohilla Kshatriya Tank Sabha.

Mahendragarh-Narnaul News: रोहिल्ला क्षत्रिय टांक सभा के प्रधान बने बृजलाल

Wed, 19 Aug 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Brijlal becomes President of the Rohilla Kshatriya Tank Sabha.
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला नाथुवाली माता के नजदीक स्थित रोहिल्ला क्षेत्रीय टांक सभा के प्रांगण में समाज के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बृजलाल रोहिल्ला ने की। उन्होंने चार वर्ष 10 माह का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकारिणी भंग कर प्रधान पद से त्यागपत्र दिया और नए प्रधान का चुनाव कराने का आग्रह किया। इसके बाद समाज के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने उनके समर्पण एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए बृजलाल रोहिल्ला को दोबारा निर्विरोध प्रधान चुन लिया। उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया गया। समाज के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व उप प्रधान रमेश वर्मा, पूर्व खजांची रोहतास वर्मा, अनिल कुमार, बजरंग लाल, अशोक कुमार, दीपू, सुरेश वर्मा, सतपाल, साधुराम, मंजीत और महेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed