फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brijendra Singh came out waving his hand in the Congress Sadbhavna Yatra

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस सद्भाव यात्रा में हाथ हिलाकर अभिवांदन करते निकले बृजेंद्र सिंह

Sun, 16 Nov 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Brijendra Singh came out waving his hand in the Congress Sadbhavna Yatra
महेंद्रगढ़। शहर में शनिवार को कांग्रेस सद्भाव यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने की। यात्रा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। दोपहर 1 बजे यात्रा को विराम देकर सायं 3:30 बजे फिर शुरू किया गया। यात्रा की शुरुआत शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की गई।
विज्ञापन

सुबह यहां पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कांग्रेस झंडा और वाहनों को लेकर रवाना हुए। आधे घंटे बाद यात्रा शहर के भगवान परशुराम चौक पहुंची। यात्रा के दौरान बृजेंद्र सिंह हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए जबकि कार्यकर्ता भी जोश में दिखे और पार्टी के गाने बजाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा ब्रह्मदेव चौक, मसानी चौक, रेलवे फाटक, अनाज मंडी, सदर थाना रोड और फिर यादव धर्मशाला में पहुंची। यहां पर कुछ देर विश्राम किया और 1:30 बजे पत्रकारवार्ता की। बाद में 3:30 बजे यात्रा राव तुलाराम चौक से शुरू हुई और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सतनाली रोड खातौदड़ा पहुंची। यहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया और पार्टी की नीतियां और यात्रा उद्देश्य भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed