फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bribing through official means has become a trend in the BJP: Brijendra Singh

सरकारी तरीके से घूस देना बना भाजपा का चलन : बृजेंद्र सिंह

Mon, 17 Nov 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bribing through official means has become a trend in the BJP: Brijendra Singh
फोटो संख्या:68-सतनाली में यात्रा  के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह  का स्वागत करते कार्यकर्ता
महेंद्रगढ़। शहर में रविवार को कांग्रेस सद्भाव यात्रा शुरू हुई और खातोद, बलाना, माधोगढ़, सुरेहती, सतनाली कस्बे में पहुंची। यहां पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को भाजपा के बिहार में चुनाव जीतने का राज बताया और कहा कि भाजपा ने सरकारी तरीके से घूस देने का चलन बना रखा है। चुनाव के समय स्कीम के तहत लोगों को रुपये खिलाकर सरकारी तरीके से वोट खरीद रही है।
विज्ञापन

बता दें यात्रा की शुरुआत शहर की यादव सभा से की गई। सतनाली में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का महिलाओं को 10 हजार रुपये उनकी जीत का सबसे बड़ा राज है। कुछ परिस्थिति में नई तकनीक के माध्यम से बाजी पलटी जा सकती है। ऐसी बाजी तो किसी तूफान या आंधी से ही आ सकती है।
विज्ञापन

इलेक्शन में नई स्कीम चालू करके भाजपा सीधी घूस दे रही है। इस पर देश की बड़ी संस्थाओं को ध्यान देना होगा हालांकि चुनाव कमीशन इसमें नहीं आता है। वह तो पहले से ही भाजपा का हिस्सा है। अगर यह चलन बन गया तो आगामी चार राज्यों में होने वाले चुनाव में यह बहुत घातक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर चुनाव जीतने का यही बन गया तो अन्य पार्टियों के पास चुनाव हारने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद यात्रा कस्बे के लोहारू चौक पर समाप्त हुई। अब दो दिन के विश्राम के बाद यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed