{"_id":"6921f768e8ec9ae9f007e743","slug":"breakage-of-drinking-water-pipeline-in-sagarpur-upsets-public-narnol-news-c-196-1-nnl1010-132594-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सागरपुर में पेयजल पाइपलाइन टूटने से आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सागरपुर में पेयजल पाइपलाइन टूटने से आमजन परेशान
Sat, 22 Nov 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 टूटी पेयजल लाइन को दिखाते रोहताश। संवाद
सिहमा। खंड के गांव सागरपुर में पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन टूटने से कई जगह लीकेज हो रही है। लीकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। जिससे जहां लोगों को पानी सप्लाई में कमी बनी हुई है वहीं गलियों में खुला पानी बह रहा है।
इस समस्या के बारे में ग्रामीणों ने कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी करवाया लेकिन हर बार आश्वासन के कुछ नहीं मिला। वहीं गांव के रोहतास का घर सिहमा से अटेली सड़क मार्ग पर बना हुआ है।
एक माह से उसके घर के सामने सड़क पर पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन एवं छोटे अन्य वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थान पर कई दिनों तक पानी खड़ा रहने के कारण उन पर मच्छर आदि पनपने से बीमारियां फैलने का भय भी बना रहता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह पाइपलाइन पानी व्यर्थ बहाने के लिए नहीं बल्कि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए डाली गई थी। शनिवार को ग्रामीण रोहतास ने इस समस्या को लेकर चंडीगढ़ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
इस बारे में रोहतास ने बताया कि घर के सामने जेसीबी से खुदाई की गई थी जिससे अधिकतर नल भी टूट गए हैं। प्रतिदिन अनेक लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है।