{"_id":"6459429af1d3c6584d0f9743","slug":"bpl-ration-cards-will-be-cut-of-owners-of-four-wheelers-in-haryana-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चार पहिया वाहन वालों के ही कटेंगे BPL राशन कार्ड, दोपहिया वालों के लिए राहत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चार पहिया वाहन वालों के ही कटेंगे BPL राशन कार्ड, दोपहिया वालों के लिए राहत की खबर
Tue, 09 May 2023 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 May 2023 12:12 AM IST
सार
परिवार पहचान पत्र में लाइट मोटर व्हीकल वालों में पात्रों के लिए राहत की खबर है। लगातार सोशल मीडिया पर संदेश घुम रहा था कि जिसके पास बाइक होगी उसका बीपीएल राशन कार्ड कट जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
राशन कार्ड, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
परिवार पहचान पत्र में पिछले दिनों से एलएमवी के कारण राशन कटने के मैसेज आ रहे हैं। लाइट मोटर व्हीकल में मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य आते हैं लेकिन अब क्रीड विभाग की तरफ से इस बारे में स्पष्ट किया गया है। क्रीड विभाग की माने तो एलएमवी में केवल चार पहिया वाहन रखने वालों के ही बीपीएल राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
लगभग एक माह पहले परिवार पहचान पत्रों में राशन कार्ड कटने की ग्रीवेंस लगाए जाने पर एलएमवी होने के मैसेज आने शुरू हो गए थे। तब यह क्लीयर नहीं किया गया था कि एलएमवी के तहत आने वाले कौन-कौन वाहन रखने वालों के राशन कार्ड काटे जाएंगे।
विज्ञापन
अब पिछले सप्ताह क्रीड विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेस में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है कि एलएमवी के तहत केवल चार पहिया वाहन रखने वालों के ही राशन कार्ड काटे जाएंगे। वहीं सरकार द्वारा हाल ही में बिजली बिल 9 हजार से बढ़ाकर सालाना 12 हजार करने की घोषणा की थी लेकिन अब तक यह सिरे नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र में अब तक इससे संबंधित कोई गाइडलाइन नहीं है और न ही जिन 9 हजार बिल वाले लोगों के नाम राशन कार्डों से कटे, उनके नाम भी जुड़ने शुरू नहीं हो सके हैं। क्रीड अधिकारियों की माने तो इस माह के अंत जाकर ही अपडेशन का काम पूरा होगा, तभी 12 हजार बिल वाली ऑप्शन आनी शुरू होने की उम्मीद है।
तीन दिन से पोर्टल ठप, नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान
पिछले तीन दिन से परिवार पहचान पत्र का पोर्टल ठप पड़ रहा है। सर्वर पर कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में अपने काम कराने के लिए एडीसी कार्यालय स्थित क्रीड कर्मचारियों के पास लोग चक्कर काटने को मजबूर हैं। कोई काम फिलहाल परिवार पहचान पत्र में नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कत आ रही है।
एलएमवी के तहत केवल चार पहिया वाहन ही शामिल किए गए हैं। चार पहिया वाहन वालों के ही राशन कार्ड कट रहे हैं। इस बारे में पिछले दिनों हुई वीडियो कांफ्रेंस में अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। -मनदीप सिंह, जिला प्रबंधक, क्रीड विभाग, नारनौल।