फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BPL ration card holders will get mustard oil along with ration for the month of February

बीपीएल राशन कार्डधारकों को फरवरी माह के राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल

Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
BPL ration card holders will get mustard oil along with ration for the month of February
सरसों का तेल। - फोटो : Narnol
बीपीएल राशन कार्डधारकों को फरवरी में राशन के साथ दो लीटर सरसों का तेल भी दिया जाएगा। मांग के अनुसार उपलब्धता नहीं होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तेल का वितरण किया जाएगा। जून 2021 में तेल कीमत अधिक होने के कारण सरकार ने राशन डिपो पर तेल का वितरण बंद कर उसकी जगह 250 रुपये उनके बैंक खातों में भेजने की योजना बनाई थी। लेकिन कई उपभोक्ताओं के खातों में अभी तक वह राशि नहीं आई है।
विज्ञापन

तेल वितरण बंद करने से सरकार के पास लाखों लीटर के करीब तेल का स्टॉक बचा हुआ है। जिसकी एक्सपाइरी डेट मार्च बताई जा रही है। ऐसे में सरकार ने उक्त तेल को उपभोक्ताओं में वितरित करने का निर्देश जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को जारी किया है। जिले में करीब 24544 लीटर तेल का स्टॉक बचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 1 लाख 56 हजार 206 के करीब राशन कार्डधारक हैं। इनमें एपीएल के 71409, ओपीएच के 33605, सीबीपीएल के 19565, एसबीपीएल के 14840 तथा एएवाई के 16796 कार्डधारक शामिल हैं। इन राशन कार्डधारकों में से सीबीपीएल, एसबीपीएल, एएवाई कैटेगरी के उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा दिया जाना वाला सभी राशन मिलता है। वहीं ओपीएच कैटेगरी के राशन कार्डधारकों को केवल प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया जाता है। इस प्रकार जिले में 51201 उपभोक्ताओं को तेल का वितरण होना है। मगर तेल का स्टॉक कम होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिल पाएगा। इसलिए विभाग ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तेल वितरण करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत कुछ डिपो होल्डर ने अपने पास बचे स्टॉक को उपभोक्ताओं को वितरित करना शुरू कर दिया है। वहीं जिन डिपो होल्डर के पास स्टॉक नहीं बचा है वहां विभाग द्वारा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12272 उपभोक्ताओं को ही मिल सकेगा तेल
जिले में सरसों का तेल लेने वाले कुल 51201 उपभोक्ता हैं। इनमें सीबीपीएल के 19565, एसबीपीएल के 14840 तथा एएवाई के 16796 कार्डधारक शामिल है। जबकि जिले में विभाग के पास तेल का कुल स्टॉक 24544 लीटर बचा हुआ है। उक्त स्टॉक में से प्रत्येक उपभोक्ताओं को 2 लीटर तेल दिया जाना है। इस प्रकार जिले में कुल 12272 उपभोक्ताओं को ही सरसों का तेल मिल पाएगा। जबकि 38929 उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिल पाएगा, क्योंकि विभाग के पास तेल का स्टॉक डिमांड अनुसार काफी कम है।
उपभोक्ताओं को इस दर से मिलता है राशन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सीबीपीएल, एसबीपीएल, एएवाई तथा ओपीएच कैटेगरी के राशन कार्डधारकों को अलग-अलग दर पर राशन वितरित किया जाता है। इनमें सीबीपीएल व एसबीपीएल कार्डधारकों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम, एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो व एक किलोग्राम नमक 4.50 रुपये की दर से दिया जाता है। वहीं एएवाई के कार्डधारकों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशन कार्ड 2 रुपये किलोग्राम, एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो व नमक 4.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब दिया जाता है। इसी प्रकार ओपीएच कार्डधारकों को केवल 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य दिया जाता है।

विभाग के निर्देशानुसार जिले में बचे सरसों के तेल के स्टॉक को राशन डिपो के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित करना है। यह तेल उपभोक्ताओं को पहले आओ पहले पाओ के आधार दिया जा रहा है। कुलदीप शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed