{"_id":"6786a4766e51fa0aa80d7d95","slug":"bpl-cards-increased-by-36-thousand-in-one-year-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120231-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक साल में 36 हजार बीपीएल कार्ड बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक साल में 36 हजार बीपीएल कार्ड बढ़े
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06डिपो से राशन लेते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल।
जिले में लगातार बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़ रही है। अब एक साल में ही करीब 36158 बीपीएल कार्ड बढ़ गए। एएवाई राशनकार्ड धारकों की संख्या में 2023 की तुलना में 2024 में कमी आई है।
जिले में दिसंबर 2023 तक बीपीएल परिवारों की संख्या मात्र 132365 थी जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 168523 तक पहुंच गई है। अब इन बढ़े हुए बीपीएल परिवारों को भी सरकार सस्ता राशन उपलब्ध करवाएगी। सबसे ज्यादा गरीब बीपीएल कैटेगरी में शामिल हुए हैं। दिसंबर 2022 तक जहां एसबीपीएल कैटेगरी के तहत 14728, एएवाई में 16763 राशन कार्ड आते थे। सरकार की तरफ से वर्ष 2023 में ओपीएच और सीबीपीएल श्रेणी को खत्म कर दिया है। ओपीएच के तहत 33556 और सीबीपीएल के तहत 19522 कार्ड आते थे। अब केवल बीपीएल और एएवाई श्रेणी रखी गई है। वहीं 2024 में एएवाई के 17399 और बीपीएल के 168523 राशन कार्डधारक राशन ले रहे हैं।
इसलिए बढ़ी कार्डों और सदस्यों की संख्या:
सरकार ने बीपीएल परिवारों की आय पैमाना 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार कर दिया है। इसके चलते संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र बनवाते समय अधिकतर लोगों ने अपने पीपीपी अलग-अलग बनवा लिए। मसलन पहले एक संयुक्त परिवार में तीन लड़के थे और अब उनकी शादी हो गई तो परिवार द्वारा चार अलग-अलग परिवार पहचान पत्र बनवा लिए। इसमें माता-पिता और तीन पुत्रों के अलग-अलग परिवार पहचान पत्र बन गए। पीपीपी में इनकम एक लाख 80 हजार से कम दिखाने पर अब सभी के अलग-अलग राशन कार्ड बन गए हैं।
विज्ञापन
बीपीएल के लिए पात्रता का विवरण
-वार्षिक बिजली बिजली 20 हजार रुपये से कम हो।
-परिवार पहचान पत्र में आय 1.80 लाख वार्षिक से कम।
-परिवार ने आयकर रिर्टन ने भरा हो।
-परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी कर्मचारी न हो।
-परिवार के सदस्यों ने श्रम विभाग से 1.80 लाख से अधिक की मजदूरी न प्राप्त की हो।
-किसान ने साल भर में 1.80 लाख से अधिक की फसल न बेची हो।
-शहरी एरिया में 100, ग्रामीण एरिया में 200 गज से अधिक एरिया में मकान न हो।
-परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी के तहत पेंशन प्राप्त करने वाला न हो।
क्रीड विभाग परिवार पहचान पत्र के माध्यम से राशन कार्ड बनाता और रद्द करता है। उनके पास जितने राशन कार्डों की सूची पोर्टल पर आती है, उन राशन कार्ड धारकों का राशन जारी कर दिया जाता है।
कुलदीप शर्मा इंचार्ज डिस्ट्रब्यूशन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नारनौल।