फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bought 13900 quintals of wheat from 205 farmers in Kanina, Satnali, Mahendragarh

कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़ में 205 किसानों से 13900 क्विंटल गेहूं खरीदा

Wed, 07 Apr 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bought 13900 quintals of wheat from 205 farmers in Kanina, Satnali, Mahendragarh
खरीद के सातवें महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में किसान गेहूं लेकर पहुंचे। बुधवार को 8 किसान अपना गेहूं लेकर मंडी पहुंचे। इन किसानों से हैफेड के अधिकारियों ने 378 क्विंटल गेहूं खरीदा। सतनाली में कुल 67 किसानों से 8022 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। कनीना में 130 किसानों से 5500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। तीनों मंडियों में 205 किसानों से 13900 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं,सरसों की सरकारी खरीद शुरू की थी। जिसमें महेंद्रगढ़ मंडी में इन फसलों की आवक नहीं हो रही थी। बुधवार को महेंद्रगढ़ की मंडी में भी गेहूं की आवक शुरू हो गई। बुधवार को 8 किसान अपनी 378 क्विंटल गेहूूं लेकर पहुंचे। इन किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद लिया गया। सतनाली मंडी में बुधवार से गेहूं की बंपर पर आवक शुरू हो गई है। अनाज मंडी के प्लेटफार्म गेहूं से अटे नजर आए। सड़क और खाली मैदान में भी तिरपाल बिछाकर गेहूं की ढेरियां लगाई। मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर हरिकिशन ने बताया कि बुधवार को कुल 67 किसानों से 8022.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इनमें शेड्यूल में शामिल 3 किसानों से 332 क्विंटल तथा बिना शेड्यूल के 64 किसानों से 7690.5 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। मार्केट कमेटी सुपरवाइजर दारा सिंह ने बताया कि अब मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान बगैर मैसेज भी अनाजमंडी में अपनी फसल बेच सकते हैं। खरीदे गए गेहूं की पैकिंग और उठान का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है। अब तक 3000 बैग गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

कनीना मंडी में 130 किसान पहुंचे
कनीना। कनीना मंडी में बुधवार को 130 किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए पहुंचे। हैफेड अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि 130 किसानों से 5500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। कनीना मंडी से अब तक कुल 185 किसानों से 9414 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बुधवार को मंडी से 1000 गेहूं के बैगों का उठान कार्य करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed